Tuesday, 23 October 2018 07:51

35 के बाद गर्भावस्था - खतरनाक नहीं: अध्ययन

Written by

यह आपको अपने आस-पास के लोगों द्वारा सलाह और चेतावनी दी गई होगी कि 35 साल की उम्र के बाद गर्भधारण खतरनाक हो सकता है। 35 या 35 के बाद गर्भवती होने का आपका विकल्प जानबूझकर नहीं हो सकता है: आपके जीवनसाथी आपको सही समय में न मिला हो; आपका करियर आपके लिए महत्वपूर्ण हुआ होगा; जल्दी बच्चे पाने का कोई इरादा न हुआ होगा; या फिर आपको माँ बनने में कठिनायों को सामना करना पड़ा होगा।

 

कोई बात नहीं! ऑस्ट्रेलियाई और न्यूज़ीलैंड जर्नल ऑफ़ आबस्टेट्रिक्स एंड गायनकालजी में प्रकाशित शोध से पता चलता है कि जो कुछ भी कारण हो, लेकिन यदि आप स्वस्थ जीवनशैली जी रहे है, तो आप 35 साल के बाद कम जोखिम के साथ गर्भवती हो सकते हैं।

 

हाल के वर्षों में 35 साल और 35 से ज्यादा उम्र के महिलाएं पहले की तुलना में अधिक जन्म दिया हैं।

 

पिछले 10 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में 22 प्रतिशत, अमेरिका में 15 प्रतिशत और ब्रिटेन में 20 प्रतिशत महिलाओं ने 35 वर्ष की आयु के बाद जन्म दिया है। 1970 में 35 साल बाद जन्म देने वाली महिलाओं की संख्या 100 में से 1 थी। मां की बढ़ती हुई उम्र के परिणामस्वरूप गर्भावस्ता में जटिलतायें आने की बात बार-बार कहा गया है; लेकिन हाल के शोध ने सुझाव दिया है कि माँ की उम्र का सीसेरियन दर पर थोड़ा ही असर है।

 

35 के बाद गर्भावस्था क्यों खतरा होता है?

35 साल से अधिक महिलाओं द्वारा सामना किया जाने वाला सबसे बड़ा मुद्दा 'गर्भवती' होना है। इस समय प्रजनन क्षमता कम हो जाती है और गर्भवती होने में कुछ समय लग सकता है। 35-39 आयु वर्ग की लगभग 80% महिलाओं को गर्भवती होने के लिए 12 महीने की आवश्यकता हो सकती है।

 

महिलाओं में उम्र बढ़ते, बिना डिंबोत्सर्जन के ही सान्दर्भिक मासिक धर्म शुरू होता है। अगर डिंबोत्सर्जन नहीं होता है, तो गर्भावस्था नहीं होगी। कम अंडाशय हो सकते हैं लेकिन इसकी गुणवत्ता कम हो सकती है। एक्टोपिक गर्भावस्था होने की संभावना अधिक है। एक्टोपिक गर्भावस्था में अंडा आमतौर पर गर्भाशय को छोड़कर, फलोपियन ट्यूब में फंस जाता है।

 

35 साल की उम्र के बाद सीज़ेरियन से जुड़े जोखिम में वृद्धि ज्यादा होती जाती है।

 

शोध क्या कहता है?

महिलाएं जो नियमित व्यायाम और अच्छी आहार संतुलन बनाए रखती हैं, वे स्वस्थ गर्भावस्था और बच्चा पा सकते है। धूम्रपान और शराब पीने से दूर रहना एक अच्छी सोच है। इस शोध से यह भरोसा दिया जाता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए उनकी बढ़ती उम्र जोखिम भरा नहीं है।

 

किसी भी उम्र की महिलाओं के लिए गर्भवती होने से पहले उचित स्वास्थ्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है। 35 के बाद पूरी तरह से सुविधाजनक गर्भावस्था उम्मीद तो नहीं कर सकते है, लेकिन, आप यह सुनिश्चित करे कि आप अच्छी से प्रसवपूर्व देखभाल करे और प्राकृतिक जन्म का समर्थन करनेवाले डॉक्टर चुने, तो आप अपने स्वस्थ बच्चे के जन्म का मौका बढ़ा सकते हैं।

Last modified on Tuesday, 23 October 2018 08:37
Dr Padma

Dr Padma is a Family care physician and is the Founder and CEO of MedHealthTV.

www.medhealthtv.com

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Magic love spell by spellcaster. Casting black magic voodoo love spell with doll. White love spells are very effective for love relationships. Riyathakur's official pornstar page https://pornlux.com/pornstar/riyathakur. Library Z-Library z-library zlibrary project